Dehradun News: दो दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की भीड़ से ओपीडी 700 पार
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: रुड़की। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल खुलने पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्ची काउंटर, ओपीडी और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंचे।
मौसमी बीमारी का प्रकोप सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ा है। गले में खराश, दर्द और जुकाम के बाद बुखार आने की शिकायत सबसे ज्यादा सामने आ रही है। कई मरीजों में पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या भी देखी जा रही है। अधिकांश मरीजों को करीब 100 डिग्री तक बुखार है, जबकि कुछ मरीज तेज बुखार की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.