देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे बरामद किए। आरोपितों की पहचान कार्तिक निवासी कृष्णानगर और हर्ष निवासी आजादनगर, पनियाला रोड के रूप में हुई है। दोनों गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...