देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। बारिश और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस बारिश के साथ ही दून में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय तापमान में आई कमी के चलते लोगों ने हल्के गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, मौसम ने बदला मिजाज मौसम बदलने के साथ ही सड़क पर जाम लगने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हि...