देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले अपने बयान में शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने नशा, जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताई।उन्होंने लोगों से इनसे दूर रहने की अपील की। कहा कि ये बुराइयां न केवल इंसान की जिंदगी को बर्बाद करती हैं, बल्कि परिवार की खुशहाली, बच्चों के भविष्य और पूरे समाज के नैतिक मूल्यों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। कहा कि नशा इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बर्बाद कर देता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। घर में झगड़े बढ़ते हैं और बच्चों की परवरिश पर भी बुरा असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को किया जागरूक। कहा कि कई बार नशे की वजह से इंसान अपने...