Dehradun News: देहरादून में जाम से जनता परेशान, माकपा ने उठाई आवाज
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। राजधानी में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को यातायात निदेशक को ज्ञापन भेजा। माकपा सचिव अनंत आकाश ने कहा कि पिछले 15 दिनों से राजपुर रोड, घंटाघर, सहारनपुर चौक, बिंदाल पुल और चकराता रोड समेत कई मार्गों पर घंटों जाम लग रहा है। इससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पार्टी ने यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को ठोस कदम उठाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और प्रमुख मार्गों के लिए अलग योजना बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.