Dehradun News: देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस सेवा बहाल
देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: देहरादून। मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क बाधित होने से रोडवेज बसों का संचालन पूरे दिन बंद रहा। सड़क पर मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे स्थानीय लोगों और मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा, जबकि कुछ ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। बुधवार उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून-मसूरी के बीच बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया। बस सेवा बहाल होने से स्थानीय यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बसों का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.