Dehradun News: देहरादून टी20 लीग में सुपर ओवर में मसूरी थंडर ने हरबर्टपुर को हराया
देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: देहरादून। अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में शनिवार को देहरादून टी20 लीग में मसूरी थंडर और हरबर्टपुर नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला टाई रहा। मसूरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी ने 76 और कप्तान नीरज सिंह राठौड़ ने 45 रन बनाए। जवाब में हरबर्टपुर की टीम भी 187 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अशर खान ने 43 और गौरव चौधरी ने 30 रन बनाए। सुपर ओवर में हरबर्टपुर के सुचित जे ने छक्का लगाया, जबकि अशर खान एक रन बनाकर आउट हुए। टीम ने नौ रन बनाए। मसूरी के कप्तान नीरज सिंह राठौड़ ने सुपर ओवर में पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर 10 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.