देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में राशन की दुकानों का नियमित निरीक्षण होगा। इसके लिए सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक को भी तैनात किया गया है।डीएम ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित वार्डों में संचालित उचित दर दुकानों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई की व्यवस्था तथा वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दुकानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण की स्थिति का परीक्षण किया जा...