Dehradun News: देहरादून आईएसबीटी में बरसात बनी मुसीबत, छत से टपक रहा पानी
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। आईएसबीटी में बरसात के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य समय पर पूरा न होने के कारण बस अड्डे की छत की चादरें उखड़ी हुई हैं, जिससे बारिश का पानी सीधे प्रतीक्षालय और फर्श पर टपक रहा है। फर्श पर पानी भरने से यात्रियों को खड़े रहने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए था। अब बारिश के दौरान निर्माण कार्य होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यात्रियों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत पूरी करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.