Dehradun News: देवभूमि जन कल्याण समिति ने एमडीडीए कार्यालय पर दिया धरना
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता देवभूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने मसूरी में बिना मास्टर प्लान व बिना टाउन प्लान के जनता के भवनों के चालान करने, सील करने और ध्वस्तीकरण करने के विरोध में एमडीडीए कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एमडीडीए लगातार मसूरी में सीलिंग, चालान व ध्वस्तीकरण की जनविरोधी कार्रवाई कर रहा है, जिसके विरोध में समिति ने धरना दिया है। एमडीडीए मसूरी में बिना मास्टर प्लान व टाउन प्लान के किसी भी दुकान, मकान पर ध्वस्तीकरण, सीलिंग व चालान की कार्रवाई न करे। मसूरी में नोटिफाइड व डी-नोटिफाइड को लेकर जो सर्वे किया गया था, उसका गजट नोटिफिकेशन आम जनता के समक्ष रखा जाए। मसूरी व आस-पास के क्षेत्रों में आजादी से पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.