देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देवप्रयाग। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए देवप्रयाग क्षेत्र में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,36,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। देवप्रयाग कोतवाली देवप्रयाग की टीम तीनधारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाहन एक रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से ओल्ड मोंग रम की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक टीकम सिंह (23) पुत्र धन सिंह, निवासी शेरपुर,थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली देवप्रयाग में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तह...