Dehradun News: देवप्रयाग में पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देवप्रयाग। पट्टी भरपूर की बमाणा ग्राम पंचायत के देवल्ड गांव में पिछले दो हफ्ते से जलापूर्ति ठप्प होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मवेशियों सहित जल संस्थान कार्यालय, देवप्रयाग में प्रदर्शन किया। समाजसेवी व पूर्व प्रधान रतन सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा विभागीय लापरवाही पर रोष जताते जबरदस्त नारेबाजी की। पूर्व प्रधान रतनसिंह ने कहा कि दो हफ्ते से टूटी पाइप लाइन की सुध नहीं लिए जाने से पूरा देवल्डगांव पानी की कमी से जूझ रहा है। बरसात में उगी झाड़ियों के कारण ग्रामीण गुलदार के डर से दूर स्थित स्रोतों से भी पानी नहीं ला पा रहे है।
प्रदर्शन का कारण वहीं मवेशियों को बारिश का पानी जुटाकर पिलाना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि उन्हें खाना बनाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता के मौजूद नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.