Dehradun News: देवप्रयाग में पुल की गुणवत्ता पर सवाल
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: नई टिहरी। देवप्रयाग तीर्थनगरी में 5.83 करोड में बन रहे अलकनंदा पैदल पुल की गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे है। पुल के टिहरी छोर की ओर बन रहे एबेंटमेंट के फाउंडेशन निर्माण में मानकों को ही ताक पर रख दिया गया है। यहां आर सी सी की जगह पल्म का उपयोग किए जाने से वह नदी के तेज बहाब में बह गया।जिससे पुल का आधार खोखला दिखने लगा। आम लोगों की नजर में आते ही निर्माण दायी संस्था द्वारा आनन फानन में यहां आर सी सी डालकर इसको भरना शुरू कर दिया गया है । 84 मीटर स्पान व 2.70 चौड़ाई के महत्वपूर्ण अलकनंदा झूला पुल निर्माण में की जा रही इस तरह की लापरवाही से लोगों में काफी रोष बना है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत के अनुसार पुल निर्माण की शुरुआत में ही विभागीय लापरवाही भविष्य में बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। समाज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.