देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। देर रात रानीपुर मोड़ पर आपस में दो गुट भिड़ गए । मारपीट के बीच मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा दोनों गुटों में कार को ओवरटेक करने की वजह से विवाद हो गया था। तीखी बहस के बीच दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और ईंटों से वार किया। झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने झगड़े का वीडियो भी बनाया। मौके पर पहुंच पुलिस ने कई लोगों को देर रात हिरासत में लिया। सोमवार को झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...