Dehradun News: दून शहर में तेज बारिश ने बढ़ाई परेशानी
देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। चकराता रोड समेत आसपास के कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से वाहन चालकों और स्कूली छात्रों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। नगर आयुक्त ने आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलभराव को लेकर दर्ज शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.