देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आईटी पार्क, सहस्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों के गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आई। बारिश के बाद नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में लोगों ने जलभराव को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मौके पर राहत कार्य के लिए टीम भेजी गई। आईटी पार्क क्षेत्र में हर साल होने वाले जलभराव पर स्थानीय पार्षद संजीत बंसल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: तैयारी: मानसून के बाद जागा निगम, डिस्पोजल की मरम्मत की तैयारी यह भी प...