देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। दून शहर की हरियाली और यहां की साफ आबो हवा यहां की पहचान है। इसलिए शहर के समस्त इलाकों में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाए। छायादार और फलदार पौधे रोपे जाएं। यह बात बुधवार को लीची बाग में मास्टर प्लान 2041 को लेकर आयोजित शिविर में सुझाव देने के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रनिधियों ने कही। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लीची बाग में मास्टर प्लान 2041 को लेकर शिविर का आयोजनस्थानीय सुझाव और विकास बुधवार सुबह कई लोग अपनी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। कुछ लोगों ने शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और अन्य अधिकारियों ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया...