Dehradun News: दून विवि छात्र परिषद में प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष, वैभव सचिव
देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिसमें प्रज्वल भट्ट को अध्यक्ष और वैभव बर्थवाल को सचिव निर्वाचित किया गया। दस स्कूलों के चुने हुए 39 सदस्यों ने इसमें वोट दिए।चुनाव में आकृति नौटियाल उपाध्यक्ष, मौली भट्ट संयुक्त सचिव और निखिल बिनवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एचसी पुरोहित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रो. पुरोहित ने चुनाव प्रक्रिया को उत्कृष्ट और आदर्श बताते हुए कहा कि इसमें छात्रों को किसी प्रकार का चुनावी खर्च नहीं करना पड़ता। परिषद में प्रत्येक स्कूल से निर्वाचित प्रतिनिधि कार्यकारिणी के सदस्य होते हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: महाविद्यालय दुगनाकुरी में अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.