Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीन साल की मासूम की जान बचाई
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन साल की मासूम बच्ची की जान बचा ली है। बच्ची ने खेल-खेल में लोहे की एक नुकीली कील निगल ली थी, जो उसके फेफड़ों के पास सांस की नली में काफी गहराई तक जा फंसी थी।उत्तर प्रदेश के धामपुर की रहने वाली यह तीन साल की बच्ची दो दिन पहले घर में खेलते समय कील निगल गई थी। इसके बाद उसे लगातार खांसी और सांस लेने में भारी कठिनाई हो रही थी। तीन घंटे तक चले एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक कील को बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और खतरे से बाहर है। सफल ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका चमोली, डॉ. उत्कर्ष जैन, डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत, डॉ. सबा परवीन, डॉ. अंशुला उनियाल, डॉ. प्रियंका पांडेय शामिल रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.