देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट की घटनाओं को रोकने और मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अब तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वर्तमान में इमरजेंसी के समीप स्थित पुलिस चौकी में केवल एक ही पुलिसकर्मी कार्यरत है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी से भी विस्तार से बातचीत की है। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने और उपचार संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि इमरजेंसी के पास एक अतिरिक्त गेट और नया वेटिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य द्वार के पा...