Dehradun News: दून में 73 शिविर लगा 1013 महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक
देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: कैंसर जागरूकता मंथ में स्तन कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत दून में कुल 73 शिविर आयोजित किए गए। एवरी स्टोरी इज यूनिक, एवरी जर्नी मैटर्स थीम पर आधारित इस अभियान के जरिए 1,013 महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) में दो और विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में 71 शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान 370 महिलाओं की क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जांच की गई, जिसमें सात संदिग्ध मामले चिन्हित कर रेफर किए गए। पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह और कैप्ड इंडिया की जिला समन्वयक डॉ. सना के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में महिलाओं को स्वयं जांच की सही तकनीक और शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी गई। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.