Dehradun News: दून में 250 बच्चों नैतिक मूल्यों की शिक्षा
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून। आर्यन ग्रुप ने बच्चों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट विस्टा की शुरुआत की। बुधवार को पहले दिन स्वामी राम तीर्थ विद्यालय राजपुर और राजकीय माध्यमिक विद्यालय काठबंगला बस्ती में सत्र आयोजित हुए, जिनमें लगभग 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्थापक अध्यक्ष फैजी अलीम खान ने गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को अनुशासन व लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। उन्होंने छात्राणाम् अध्ययनं तपः का अर्थ समझाते हुए स्वामी विवेकानंद और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों मनीष गोदियाल, शिवम और अक्षत आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.