Dehradun News: दून में हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ रामलीला महोत्सव 2026 का आगाज
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में शुक्रवार को श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ हुआ। गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी में वर्ष 1952 से चली आ रही रामलीला परंपरा को देहरादून में वर्ष 2023 से पुनर्जीवित किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल-दमाऊ की मंगल ध्वनि के बीच हनुमान ध्वज की परिक्रमा, पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से ध्वजा स्थापित कर रामलीला की रिहर्सल शुरू की गई। समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि पुरानी टिहरी की रामलीला उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। यह भी पढ़ें- 63वें रामलीला महोत्सव के लिए ध्वजारोहण किया इस वर्ष भी इसकी पारंपरिक चौपाई, कथा, संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.