देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरभजवाला क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट पकड़ा है। नीलकंठ एन्क्लेव स्थित एक किराए के मकान में चल रहे इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह लोगों (तीन पुरुष व तीन महिलाएं) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से एक नाबालिग किशोरी को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने यह मकान किराए पर लिया हुआ था। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से डिमांड के आधार पर युवतियों को देहरादून बुलाता था। ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और पसंद आने पर उन्हें किराए के कमरे या ग्राहकों के बताए पते पर भेजा जाता था। रेस्क्यू की गई नाबालिग को मुख्य आरोपी का साथी अभिषेक मसूरी घुमाने का झांसा देकर दिल...