Dehradun News: दून में सूखा गीला कूड़ा अलग उठाने के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर के विभिन्न वार्डों में सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला ने बताया कि शहर में ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान और संस्थानों को अपने स्तर से सोर्स सेग्रीगेशन की व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। जहां ज्यादा मात्रा में कूड़े का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम के स्तर से और भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.