Dehradun News: दून में सड़कों के गड्ढों से मिले आजादी
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बदहाल सड़कों और खतरनाक गड्ढों से निजात दिलाने के लिए देहरादून साइक्लिंग क्लब ने एक अनोखी पहल शुरू की है। क्लब ने 'गड्ढों से आजादी' अभियान के तहत एकत्र की गई जियो-टैग्ड रिपोर्ट मंगलवार को ई-मेल के माध्यम से जिलाधिकारी, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है।इस रिपोर्ट की खास बात यह है कि इसमें आम नागरिकों द्वारा अपने स्मार्टफोन्स से खींची गई गड्ढों की सटीक लोकेशन वाली तस्वीरें शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने बताया कि देहरादून के लोग बेहद जागरूक हैं। उन्होंने स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कर खुद इन गड्ढों की जियो-टैग्ड लोकेशन शेयर की है। इससे विभागों का समय और संसाधन बचेगा तथा वे सीधे चिन्हित स्थानों पर जाकर तेजी से मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.