देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और उसकी चेन, रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना सात अक्तूबर की है। देवऋषि एनक्लेव देहराखास निवासी अंकज ने आठ अक्तूबर को कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रज्ज्वल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार और 15 से 20 अन्य युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ उनकी चांदी की चेन और आठ हजार रुपये भी छीन लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए आदित्य गर्ग (21) निवासी ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर और प्रज्ज्वल दीक्षित (19) निवासी अनुपम विहार, न्यू पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...