देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में मतदाताओं की संख्या 12.28 लाख पार हो चुकी है। मतदाताओं की अंतिम सूची 4 जनवरी को जारी होगी।

मतदाता सूची के सत्यापन के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर मतदाता सूची का गहन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन कराया जाए। मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीके...