Dehradun News: दून में दो चेन स्नेचर चाकू संग गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 16 -- Dehradun News: देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन, एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि 14 सितंबर की रात कारगी चौक निवासी सूर्यांश कुकरेती जब स्कूटी से जा रहे थे तभी हरिद्वार बाईपास रोड पर दो आरोपियों ने उन्हें बातों में लगाकर उनके गले से चेन झपट ली थी। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली नीले रंग की स्कूटी सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विनीत पाल (26) और आजम (33) निवासी ब्राह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.