Dehradun News: दून में चार अलग-अलग इलाकों से चार दोपहिया वाहन चोरी
देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: दून में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार दुपहिया वाहन चोरी हो गए। सभी मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 30 जुलाई को दीपनगर निवासी विमल कुमार ने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी की थी। सुबह 9:15 बजे से दोपहर दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने इसे चोरी कर लिया। तेलपुर चौक निवासी इकलाख 29 जुलाई को महंत इंदिरेश अस्पताल आए थे। अस्पताल के बाहर गली में खड़ी उनकी काली स्प्लेंडर चोरी हो गई। डांडा लखौंड, आईटी पार्क निवासी अंशुल शर्मा की हीरो स्प्लेंडर बीते 17 जुलाई को दून डिवाइन, आईटी पार्क के पास से चोरी हो गई थी। मोहकमपुर निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.