देहरादून, नवम्बर 11 -- Dehradun News: देहरादून। मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग पूरी न होने से आक्रोशित उत्तराखंड की करीब 13 हजार आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके तहत देहरादून के चंदरनगर स्थित सीएमओ कार्यालय सहित सभी जिलों के सीएमओ एवं डीएम दफ्तरों के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के कारण जच्चा-बच्चा देखरेख, नियमित टीकाकरण और डेंगू सर्वे जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन (सीटू) की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि मार्च 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा गठित हाईपावर कमेटी पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो 18 से 20 नवंबर तक सचिवालय का घेराव किया जाएगा।प्रमुख ...