देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। दून में आज स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम डा. आशीष चौहान ने यह निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा 9 जुलाई को देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी; जानिए कल के मौसम का भी अपडेट यह भी पढ़ें- भारी बारिश ...