Dehradun News: दून चैलेंजर्स और जीएसएफ के बीच कड़ा संघर्ष
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सुपर लीग में सोमवार को पवेलियन ग्राउंड में दून चैलेंजर्स और जीएसएफ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। इससे पहले खेले गए मुकाबले में दून स्टार्स फुटबॉल एकेडमी ने दून सिटी एफसी को 3-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में डीएफए ने जीएसएफ को 11-1 से करारी शिकस्त दी थी। प्रतियोगिता में दून स्टार्स फुटबॉल एकेडमी छह अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। दून चैलेंजर्स और हिमालयन यूनाइटेड एफसी के चार-चार अंक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.