Dehradun News: दून को हरा-भरा बनाने की कवायद
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ते शहरीकरण, प्रदूषण और तपन के बीच देहरादून की आबोहवा को सुधारने के लिए नगर निगम ने हरित अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को नकरौंदा स्थित रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) परिसर में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोपे और स्थानीय निवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मेयर थपलियाल ने कहा कि कंक्रीट के फैलते जाल के बीच दून के हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) को बचाना और बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण और तापमान को नियंत्रित करने में मददगार हैं, बल्कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आरडब्ल्यूए सदस्यों व स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे न लगाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.