Dehradun News: दून के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बंदर नहीं पकड़ने को लेकर पार्षद नाराज
देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। आबादी वाले इलाकों में बंदरों की समस्या के बीच नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि श्रीराम कालोनी, जीआरडी पब्लिक स्कूल, ग्रीन पार्क, सहारनपुर रोड, चमनपुरी, लोअर ग्रीन पार्क आदि क्षेत्रों में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बंदर आए दिन छतों पर कूदकर सामान उठाकर ले जा रहे हैं और महिलाओं व बच्चों पर झपट रहे हैं। कई जगह बंदर रास्तों में झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी नगर निगम की ओर से क्षेत्र में टीम भेजी गई, लेकिन बंदरों को पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि वन विभाग को भी इस मामले की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.