Dehradun News: दून और कोरोनेशन अस्पताल में चला विशेष सफाई अभियान
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: कायाकल्प विशेष अभियान-6 के तहत मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के साथ संक्रमण की रोकथाम और मरीजों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य एवं डीन डॉ. गीता जैन के निर्देश पर अस्पताल परिसर के ओपीडी, वार्ड, शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों में साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) का निर्धारित मानकों के अनुसार पृथक्करण और निस्तारण, हाथों की स्वच्छता तथा संक्रमण नियंत्रण के नियमों के पालन पर जोर दिया गया। परिसर से अनावश्यक सामग्री हटाकर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ अभियान की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया गया।अभियान यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.