Dehradun News: दून अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की जांच होगी आसान
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: दून अस्पताल में अब सर्वाइकल कैंसर की जांच आसान होगी। इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग (ऑब्स एंड गायनी) विभाग की ओटी इमरजेंसी, प्रथम तल पर सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए वीआईए/वीआईएलआई तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 17 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. गीता जैन के मुताबिक प्रशिक्षण से सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान, मरीजों की काउंसलिंग, स्क्रीनिंग के बाद फॉलोअप और जरूरत पड़ने पर रेफरल की प्रक्रिया में आसानी होगी। प्रतिभागियों को ओपीडी और आईपीडी में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पंचकर्म के बाद आईवीएफ से गर्भधारण की संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.