Dehradun News: दून अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, वार्डों में गंदगी के ढेर, प्राचार्य से वार्ता विफल
देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 'समान कार्य, समान वेतन' की मांग को लेकर उपनल के 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्डों, डस्टबिनों और शौचालयों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे मरीजों व तीमारदारों में संक्रमण का खतरा गहरा गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कर्मचारियों से वार्ता कर एक माह का समय मांगा, लेकिन कर्मचारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे और वार्ता विफल हो गई। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कर्मचारियों ने डिप्टी एमएस डॉ. अमित कुमार पर आईसीयू में सफाई के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसे प्राचार्य ने खारिज कर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.