Dehradun News: दून अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
देहरादून, नवम्बर 14 -- दून अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज की मौत Dehradun News: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। खुड़बुड़ा निवासी किशन सोनकर (60) को बुखार, बदन दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल लाने के बाद कई घंटे तक डॉक्टरों ने मरीज को ठीक से नहीं देखा और उन्हें जांच के नाम पर इधर-उधर दौड़ाते रहे। परिजनों ने बताया कि मरीज की बिगड़ती हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.