Dehradun News: दून अस्पताल में बिजली के हर प्वाइंट की होगी जांच, पीडिया वार्ड में आग के बाद जागा सिस्टम
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून। दून अस्पताल की आयुष्मान विंग के पीडिया वार्ड में एग्जॉस्ट फैन में आग लगने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार सुबह चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने वार्ड का निरीक्षण कर अस्पताल के सभी वार्डों और भवनों में बिजली के प्रत्येक प्वाइंट, वायरिंग, स्विच, एग्जॉस्ट फैन और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे अस्पताल का इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराने और इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से एग्जॉस्ट फैन में आग लगने के बाद पीडिया वार्ड में भर्ती 24 मासूमों को नर्सिंग अधिकारी साक्षी और हिमानी समेत सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। अग्निशमन यंत्रों से आग पर तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.