देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: दून अस्पताल में कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में शहर कोतवाली में केस दर्ज हो गया है। खून की जांच को लेकर भड़के तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात नर्सों और सुरक्षा गार्डों के साथ घटना को अंजाम दिया था। एक नर्स की ओर से केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। दून अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स प्रियंका ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे सुभान्या नाम के एक मरीज को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रक्रिया के तहत मरीज का ब्लड सैंपल लिया और उसे जांच के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- दून अस्पताल में महिला गार्ड्स पर लात-घूंसे बरसाए, सिर पर बोतल भी मारी- VIDEO आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे जब तीमारदार जांच रिपोर्ट लेकर वापस लौट...