Dehradun News: दून अस्पताल में डॉक्टरों के बाद सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, बढ़ी मरीजों की मुसीबत
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। समान कार्य समान वेतन लागू न होने और सुपरवाइजरों के कथित रवैये से नाराज दून अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। पुरानी बिल्डिंग और ओटी-इमरजेंसी में उपनल के करीब 110 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर पांच मिनट देर से आने पर भी अभद्रता करते हैं और उन्हें वापस भेज देते हैं। वहीं, अन्य कर्मचारियों से दो से चार वार्डों तक की सफाई कराई जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर वे चार महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्राचार्य और वित्त नियंत्रक स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट और डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल के सामने भी समस्या रखी। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.