देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में सीलिंग गिरने के बाद शनिवार को यहां पर कर्मचारी लगा दिए गए हैं और फॉल सीलिंग बदली जा रही है। तीन दिन पहले फॉल सीलिंग गिर गई थी लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं दी थी। अख़बारों में खबर आने के बाद मंत्री और सचिव और निदेशक ने अस्पताल प्रबंधन से कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद सिस्टम हरकत में आया और फॉल सीलिंग ठीक करवाने शुरू कर दी है। ई एम ओ रूम के बराबर में पीडिया इमरजेंसी में भी फॉल सीलिंग गिरने का खतरा बना है। मासूमों की जान खतरे में है। जिसे भी ठीक करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। अफसर डॉक्टर और कर्मचारियों में समन्वय न होने की वजह से यहां पर कई काम अधूरे पड़े हैं और मरीजों को भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...