Dehradun News: दून अस्पताल में एमएस के नोटिसों का डॉक्टर ने नहीं दिया जवाब, कर्मचारी भी बिना बताए गायब
देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमएस के निर्देशों एवं नोटिसों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इमरजेंसी में एक महिला मरीज के इलाज में लापरवाही एवं अभद्रता के मामले में एमएस की ओर से एक डॉक्टर को दो नोटिस भेजे गए, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। अब एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने नाराजगी जताकर तीसरा नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तीमारदार राहुल सिंह ने इमरजेंसी में पांच घंटे इलाज में देरी एवं अभद्रता के आरोप लगा शिकायत की थी। अस्पताल प्रबंधन ने 22 और 25 जुलाई को संबंधित डॉक्टर को नोटिस देकर जवाब मांगा, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में खींचतान, इमरजेंसी एवं विभागों में एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालना वजह बताया गया है。 यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.