Dehradun News: दून अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अंकुर पांडेय का निधन, ब्रेन स्ट्रोक से हार गए जिंदगी की जंग
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: दून अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अंकुर पांडेय का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 28 जुलाई को अपने सरकारी आवास पर अचेत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद जांच में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई थी। दिमाग में इस्कीमिया और बढ़े हुए ब्रेन प्रेशर के चलते उनकी डिकम्प्रेशन सर्जरी की गई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनका मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने उनके निधन की पुष्टि की। करीब 39 वर्षीय डॉ. अंकुर पांडेय मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे और पिछले करीब दस वर्षों से दून अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनका विवाह हुआ था। उनके असामयिक निधन से अस्पताल के डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.