Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार कराने आए युवक पर हमले के आरोपियों पर केस
देहरादून, अगस्त 10 -- Dehradun News: दून यूनिवर्सिटी के पास कार सवार युवकों के विवाद में दून अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट हुई। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोथरोवाला रोड स्थित पुष्प कुंज लेन नंबर 10 निवासी सुबिंद नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त आदित्य चौहान और निखिल कुमार के साथ अपनी कार में दून यूनिवर्सिटी के पास खड़े थे। तभी आदित्य के जानकार शशांक रावत, अभिषेक रावत और निखिल कुकरेती अपनी थार कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों गाड़ी में पहले से शराब पी रहे थे। आदित्य जब गाड़ी से उतरकर उनसे बातचीत करने गया तो उनके बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। सुबिंद और उसका दोस्त निखिल जब बीच-बचाव करने गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुबिंद पर हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.