Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी के इलाज पर अफसर 'लाजवाब', मरीज बेहाल, अव्यवस्थाओं के ये है मुख्य कारण
देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डायलिसिस के मरीज की मौत और ब्रेन हेमरेज पीड़ित मरीज का करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में उपचार के इंतजार में पड़े रहने एवं मौत की घटनाओं ने अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शासन से लेकर अस्पताल प्रशासन तक कई बार एसओपी जारी हो चुकी हैं, दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। बुधवार को दोनों मौतों के बाद अस्पताल के अफसरों के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका और इमरजेंसी में लगातार लापरवाही, विवादों पर सिर पकड़कर बैठ गए। बैठक में किसी अधिकारी ने विभागवार कमियां चिह्नित कर सुधार की बात कही तो किसी ने इमरजेंसी मेडिसिन को और मजबूत करने और सख्त मॉनीटरिंग और जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.