Dehradun News: दीवार बनवा रही बुजुर्ग महिला पर हमला
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर के ब्राह्मणवाला स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला पर पड़ोसियों ने ईंट से हमला कर दिया। 21 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे कमला पाण्डेय अपने घर की छत पर दीवार बनवा रही थीं। तभी उनके पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मयंक कपूर ने महिला के पैर पर ईंट मार दी, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। अकेले रहने वाली 65 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि मयंक उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने दीवार ढहाई, विरोध पर धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.