Dehradun News: दीपावली पर हवा में घुला बारूदी धुआं, सात दिन में 90 से 168 पहुंचा एक्यूआई
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: रुड़की। दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखों का धुआं वातावरण में घुलने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। दीपावली के दिन वायु प्रदूषण में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मॉनिटरिंग स्टेशन पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार दीपावली से सात दिन पहले एक्यूआई 90 था, जो दीपावली के दिन बढ़कर 168 पहुंच गया। इस दौरान हवा में मौजूद पीएम-10 का स्तर भी 84.51 से बढ़कर 201.54 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर लगातार 15 दिन तक वायु गुणवत्ता के आंकडों को दर्ज किया जाता है। दीपावली से एक सप्ताह पहले और दीपावली के एक सप्ताह बाद तक विभाग की ओर से वायु गुणवत्ता के आंकड़ों की मॉनिटरिंग की जाती है। दीपावली के दिन और उससे एक सप्ताह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.