Dehradun News: दिव्यांग बुजुर्ग से धोखाधड़ी में पार्टनर और मकान मालिक समेत चार पर केस
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग (दोनों हाथों से लाचार) वरिष्ठ नागरिक के साथ लीज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और जबरन बंधक बनाकर हॉस्टल से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। चतुर्थ एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर कंडोली, पौंधा निवासी 64 वर्षीय हरिओम सहगल ने न्यायालय को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने जुलाई 2025 में जीवन सिंह से शिव ओम पैलेस नामक हॉस्टल 11 महीने की लीज पर लिया था। इस कारोबार में अनुज कुमार शर्मा उनका 25 प्रतिशत का पार्टनर था। पीड़ित के अनुसार उन्होंने दिसंबर 2025 तक का किराया चुका दिया था और लीज बढ़ाने के लिए 30 जनवरी 2026 को पांच ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.